12.4 C
New York
Thursday, April 25, 2024

Buy now

EPFO Latest News : आपके PF अकाउंट में जल्द ही डाला जाएगा ब्‍याज का पैसा

EPFO Latest News : त्‍योहारी सीजन में PF Subscribers यानी प्रोविडेंट फंड के खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। दीपावली से पहले EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation ) प्रोविडेंट फंड के खाताधारकों के अकाउंट में ब्‍याज की पहली किस्‍त जमा करने जा रहा है।

बता दें कि EPFO  ने बीते माह में घोष्‍णा की थी कि वह साल 2019-20 के लिए ब्‍याज की पहली किस्‍त दीपावली के पहले PF Subscribers के अकाउंट में जमा कर देगा। इसका फायदा लाखों PF Subscribers को मिलेगा।

इससे पहले EPFO की ओर से सितंबर में कहा गया था कि वह बीती 31 मार्च को समाप्‍त हुए फाइनेंशियल ईयर 2019 के लिए वह 8.5 प्रतिशत का ब्‍याज देगा।

EPF interest rate कितना मिलेगा ?

EPFO Latest News :  EPF interest rate 8.5 प्रतिशत को दो हिस्‍सों में दिया जाएगा। पहला 8.15 प्रतिशत और दूसरा भाग 0.35 प्रतिशत।

सरकारी की ओर से मैनेज किए गए फंड का 8.15 प्रतिशत ब्‍याज दीपावली के पहले खाते में डाला जाएगा। वहीं, दूसरा 0.35 प्रतिशत दिसंबर तक PF Subscribers के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। इसलिए पीएफ खाताधारकों को अपना पीएफ खाता अपडेट रखना चाहिए ताकि उन्‍हें ब्‍याज का लाभ आसानी से मिल सके।

यह भी पढ़ें- National Savings Certificate : 100 रुपये से भी होता है निवेश, 5 लाख बनेंगे 6.9 लाख

गौरतलब है कि पिछले साल की तुलना में EPF interest rate में 0.15 प्रतिशत की गिरावट आई हैं। आइए जानते हैं कि ईपीएफ की ब्‍याज दरें बीते सालों में कितनी रही हैं।

EPF interest rate कितना कम हुआ?

EPF interest rate साल 1989 – 2000 में सर्वाधिक 12.00% रहा। तब के बाद से इसकी ब्‍याज दर में गिरावट जारी रही ।‍‍

जो संशोधित होकर 2010 – 2011 में 9.50% हो गई। साल 2016 – 2017 में ब्‍याज दर 8.65% थी। जो साल 2019 – 2020 में घटकर 8.50% पर आ टिकी।

यह भी पढ़ेंSaral Jeevan Bima:1 जनवरी 2021 से लॉन्‍च होगी 25 लाख की ये स्‍टैंडर्ड पॉलिसी

EPF interest rate में गिरावट का एक बड़ा कोरोना आपदा को बताया जा रहा है। कोरोना राहत पैकेज के तौर पर भारत सरकार को भारी भरकम धनराशि खर्च करनी पड़ी है।

[wptb id=1818]

 

Year                  EPF Interest Rates

2019 – 2020        8.50%

2018 – 2019        8.65%

2017 – 2018        8.55%

2016 – 2017        8.65%

2015 – 2016        8.80%

2013 – 2015        8.75%

2012 – 2013        8.50%

2011 – 2012        8.25%

2010 – 2011        9.50%

2005 – 2010       8.50%

1989 – 2000     12.00%

PF balance कैसे चेक करें?

EPFO Latest News : PF Subscribers को बैलेंस चेक करने के लिए अपना पीएफ खाता यूएएन (UAN) पोर्टल पर रजिस्टर्ड करना होगा। इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देनी होगी।

ईपीएफओ (EPFO) से एक मोबाइल संदेश मिलेगा। इसमें आपको आपके पीएफ (PF) खाते की डीटेल मिल जाएगी। इसमें पिछले साल तक के जमा के साथ ब्‍याज राशि भी दिखेगी।

यह भी पढ़ें- Fixed Deposit नहीं, ये हैं निवेश के 7 बेहतरीन विकल्‍प

अगर आपको हमारा ” EPFO Latest News : आपके PF अकाउंट में जल्द ही डाला जाएगा ब्‍याज का पैसा” लेख पसंद आया हो तो कमेंट बॉक्‍स में कमेंट करें। साथ ही हमारे फेसबुक पेज पर जाकर लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

Translate »